भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस चलाएगी अब हाथ जोड़ो अभियान

भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस चलाएगी अब हाथ जोड़ो अभियान

नई दिल्ली, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा गठित कांग्रेस संचालन समिति की पहली बैठक आज रविवार को संपन्न हो गई। इस बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने प्रमुख संगठनात्मक मामलों पर चर्चा के अलावा अपने पूर्ण सत्र के कार्यक्रम और स्थान पर विचार-विमर्श किया। बैठक में शामिल होने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उनके छत्तीसगढ़ समकक्ष भूपेश बघेल, वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, आनंद शर्मा, मीरा कुमार और अंबिका सोनी शामिल थे।

इसे भी देखें

रतलाम में सड़क किनारे बैठे लोगों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत, कई घायल

पार्टी का पूर्ण अधिवेशन रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाएगा
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में हमने दो विषयों पर चर्चा की। पहला हमारी पार्टी का पूर्ण अधिवेशन है जिसे हमने फरवरी के दूसरे पखवाड़े में आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह तीन दिवसीय सत्र होगा जो रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाएगा। दूसरा, हमने भारत जोड़ो यात्रा के लिए भविष्य की कार्रवाई की समीक्षा की और चर्चा की। हमने 26 जनवरी से बड़े पैमाने पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाने का फैसला किया है। यह दो महीने लंबा अभियान होगा।  

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिला मार्च शुरू किया जाएगा
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने यह भी जानकारी दी कि प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में 2023 में दो महीने के लिए महिला मार्च शुरू किया जाएगा। यह मार्च देश के सभी राज्यों की राजधानी में 26 जनवरी 2023 से 26 मार्च 2023 तक आयोजित किया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि यह यात्रा तब शुरू की जाएगी, जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा समाप्त होगी।

संसद के शीतकालीन सत्र में नहीं होंगे शामिल राहुल गांधी 
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इसलिए संसद के शीतकालीन सत्र में राहुल गांधी का शामिल होना व्यवहारिक नहीं है। रविवार शाम को राजस्थान में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा के कारण राहुल गांधी संचालन समिति की बैठक में शामिल नहीं हो पाए। बता दें कि अक्तूबर में खरगे के कार्यभार संभालने के बाद पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के स्थान पर संचालन समिति का गठन किया गया था। एआईसीसी महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्ण सत्र की तारीख तय करना है और इसे कहां आयोजित किया जाना चाहिए और इस मुद्दे पर चर्चा होगी।

रविवार को दिल्ली के एआईसीसी हेडक्वार्टर में सीएससी की बैठक हुई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े राज्यसभा में विपक्ष के नेता बने रहेंगे। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि खडग़े न केवल पार्टी अध्यक्ष के रूप में, बल्कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में भी विपक्षी दलों के साथ जुड़ेंगे। ऐसे में अगर खडग़े दो पद संभालते हैं तो यह कांग्रेस की एक व्यक्ति, एक पद पॉलिसी के उलट होगा। दूसरी तरफ, राहुल गांधी संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं होंगे। यह फैसला दिल्ली में कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी  की बैठक में लिया गया। रविवार को दिल्ली के एआईसीसी हेडक्वार्टर में सीएससी की बैठक हुई। पार्टी प्रसिडेंट बनने के बाद खडग़े की यह पहली स्टीयरिंग कमेटी की बैठक थी। अपनी पहली बैठक में उन्होंने कहा- मेरा मानना है कि पार्टी और देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सबसे बड़ा हिस्सा है। अगर कांग्रेस संगठन मजबूत होगा, जवाबदेह होगा, लोगों की उम्मीद पर खरा उतरेगा, तो ही हम चुनावी जीत हासिल कर देश के लोगों की सेवा कर पाएंगे।

इसे भी देखें

15 महीनों तक रामलला को वेद मंत्र सुनाएंगे महाराष्ट्र के वैदिक विद्वान

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट