मंडला में 40 बेड का चिल्ड्रन कोविड केयर सेंटर बनकर हुआ तैयार...

मंडला में 40 बेड का चिल्ड्रन कोविड केयर सेंटर बनकर हुआ तैयार...

जस्टिस तन्खा मेमोरियल रोटरी स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रन को चिल्ड्रन कोविड केयर सेंटर में किया गया तब्दील

राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा ने दिया 10 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और 2 ई रिक्शा एम्बुलेंस

40-bed-children-covid-care-center-ready Syed Javed Ali मंडला - जिले में कोविड की तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। विशेषज्ञों द्वारा आशंका जताई गई है कि तीसरी लहर का प्रभाव बच्चों पर भी पड़ सकता है। इसी आशंका के चलते मंडला में बच्चों के लिए अस्पताल तैयार कर दिया गया है। जस्टिस तन्खा मेमोरियल रोटरी स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रन को चिल्ड्रन कोविड केयर सेंटर में तब्दील कर दिया गया है। इस हॉस्पिटल को बच्चों के लिए ख़ास तौर पर तैयार किया गया है। बच्चों की पसंद का के मुताबिक यहां की बेड शीट परदे, वाल पेंटिंग को को तैयार किया गया है। बच्चों के खेलने के लिए कैरम और लूडो की भी व्यवस्था की गई है। 40-bed-children-covid-care-center-ready मध्य प्रदेश के मंडला जिला का जस्टिस तन्खा मेमोरियल रोटरी स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रन। यहां दिव्यांग बच्चों को पढ़ाया जाता था लेकिन कोविड काल के चलते क्लासेज बंद है। अब यह स्कूल चिल्ड्रन कोविड केयर सेंटर में तब्दील कर दिया गया है। दरअसल अभी तक कोविड की 2 वेव आ चुकी है। इन दोनों ववेस में बच्चों को कोई ख़ास संक्रमण नहीं हुआ। दूसरी लहर के कुछ ठंडी पड़ने के बाद विशेषज्ञ तीसरी लहर के और गंभीर होने की आशंका जता चुके है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि तीसरी लहर का प्रभाव बच्चों पर भी पड़ सकता है। इसी आशंका के चलते मंडला में बच्चों के इलाज को लेकर तैयारियां लगभग पूरी क्र ली गई है। जिला चिकित्सालय में जहां बच्चों का 10 बेड का ICU तैयार किया गया है तो वहीं चिल्ड्रन कोविड केयर सेंटर में 40 बेड लगाये गए है। रोटरी क्लब ऑफ़ मण्डला मेकल के डायरेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि कोविड के चलते स्कूल बंद था। कलेक्टर मंडला ने यहाँ बच्चों का अस्पताल बनाने का निर्णय लिया जिसे हम लोगों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। यहाँ 40 बेड का अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा ने इस चिल्ड्रन कोविड केयर सेंटर ने लिए 10 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और 2 ई रिक्शा एम्बुलेंस प्रदान की है। इस चिल्ड्रन कोविड केयर सेंटर को बच्चों की रुचि के अनुरूप तैयार किया गया है। बच्चों को कार्टून बहुत पसंद होते है। उसी का ख्याल रखते हुए यहाँ की बेड शीट, परदे और वाल पेंटिंग तैयार की गई है। हर बेड में टेडी बेयर रखे गए है। उनको अस्पताल का एहसास न हो इसलिए उनके लिए कैरम और लूडो जैसे इनडोर गेम्स के खेलने के भी इंतिज़ाम किए गए है। तो वहीँ मंडला जिला चिकित्सालय के कोविड प्रभारी डॉ. सुनील यादव ने बताया कि कोविड की पिछली वेव काफी भयानक थी। तीसरी वेव की आशंका के चलते पहले से तैयारी की जा रही है। इसमें 40 बेड का चिल्ड्रन कोविड केयर सेंटर तैयार किया गया है। मेडिकल स्टाफ हर वक़्त मौजूद रहेगा। 10 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर रखे गए है। इसके अलावा कोविड केयर के हिसाब से हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।