शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, उतार-चढ़ाव जारी
मुंबई
शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबारी की शुरुआत सपाट रही. कारोबार की शुरुआत में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 11,350 से ऊपर देखा गया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 28.17 अंक बढ़कर 38,059.30 पर खुला, जबकि निफ्टी 10 अंक चढ़कर 11,356.20 पर खुला.
कारोबार के शुरुआती दौर में ही बाजारों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. एक समय तो सेंसेक्स में 100 से ज्यादा अंकों की गिरावट आ गई थी और यह 38 हजार से नीचे भी चला गया था. करीब 415 शेयरों तेजी और 313 में गिरावट देखी गई.
फायदे में रहने वाले प्रमुख शेयरों में आयशर मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, टाइटन, वोल्टास आदि शामिल रहे, जबकि गिरावट देखने वालों में येस बैंक, जी एंटरटेनेमेंट, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, इंडिया बुल्स हाउसिंग, आईओसी, टेक महिंद्रा और बजाज ऑटो शामिल रहे. ऑटो और मेटल के अलावा बाकी सभी सेक्टर में बढ़त देखी गई.
मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सुबह 9 पैसे की मजबूती के साथ 69 पर खुला. सोमवार को रुपया 68.91 पर बंद हुआ था. प्री-ओपन सेशन में भी सेंसेक्स, निफ्टी सपाट रहे हालांकि रुख सकारात्मक रहा.
पिछले हफ्ते के निराशाजनक माहौल के बाद सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले थे. एशियाई बाजारों में गिरावट और एफआईआई की बिकवाली की वजह से सेंटिमेंट कमजोर रहा. सोमवार को कारोबार के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 400 अंक टूटकर 38,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे चला गया.
इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी ने भी 200 दिन के एक्सपोनेंटल मूविंग एवरेज (EMA) के नीचे चला गया. बजट के बाद बिकवाली जारी रहने से अब तक निवेशकों को करीब 6 लाख करोड़ रुपये का चूना लग चुका है. अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 305.88 अंक गिरकर 38,031.13 पर बंद हुआ. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 82 अंक गिरकर 11,337.15 पर बंद हुआ.
bhavtarini.com@gmail.com 
