वोटिंग के बीच कोलकाता में बमबाजी, EC ने मांगी रिपोर्ट

वोटिंग के बीच कोलकाता में बमबाजी, EC ने मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल में कोरोना कहर के बीच आज यानी गुरुवार को आखिरी चरण का मतदान है। बंगाल में आज आंठवें और आखिरी चरण में 35 सीटों पर वोटिंग जारी है, जहां 84 लाख से ज्यादा मतदाता 283 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुई और शाम छह बजे तक जारी रहेगी। वोटिंग के लिए कड़ी सुरक्षा कर दी गई है, हालांकि, नॉर्थ कोलकाता में बमबाजी की खबर है। सबकी निगाहें तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल पर होंगी, जो निर्वाचन आयोग की कड़ी निगरानी में हैं। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पूर्व के चरणों में हुई हिंसा, खासकर चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार में पांच लोगों की मौत के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। तो चलिए जानते हैं बंगाल चुनाव से जुड़े सारे अपडेट्स। आखिरी चरण की वोटिंग के बीच नॉर्थ कोलकाता में महाजाती सदन ऑडिटोरियम के नजदीक एक बम फेंका गया है। चुनाव आयोग ने घटना की रिपोर्ट मांगी है।