बुद्ध नगर में खिलौने बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग
नोएडा
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा जिले की एक खिलौना बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। नोएडा सेक्टर-63 में स्थित इस फैक्ट्री में भीषण आग के बाद दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी है। आग बुझाने का काम जारी है। फिलहाल किसी के घायल होने या मरने की कोई सूचना नहीं है।
बताया गया है कि आग लगने की वजह से फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। फायर स्टेशन ऑफिसर नरेश सिंह ने बताया कि आग बुझाने का काम जारी है और दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। ग्राउंड फ्लोर पर जहां लकड़ी के खिलौने बनाए जाते हैं, वहां आग पर काबू पा लिया गया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
दमकलकर्मियों की मेहनत की बदौलत कुछ घंटों में ही बिल्डिंग के ज्यादा हिस्से की आग बुझा ली गई है।
bhavtarini.com@gmail.com 
