ऐंट मैन एंड द वास्प फिल्म की पहले सप्ताह की कमाई

नई दिल्ली
पॉल रूड की फिल्म ‘ऐंट मैन एंड द वास्प’ ने भारत में रिलीज के पहले सप्ताह में 19 करोड़ की कमाई की है।

पेटन रीड द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका : सिविल वॉर’ और ‘एवेंजर्स : इनफिनिटी वॉर’ के बीच के घटनाक्रमों पर आधारित है।

बयान के अनुसार, मार्वल स्टूडियोज की ‘ऐंट मैन एंड द वास्प’ ने 13 जुलाई को रिलीज के बाद कुल 19.3 करोड़ की कमाई कर ली है।

फिल्म में माइकल पेन और मिशेल फीफेर भी हैं।