आॅक्सीजन के पांच टेंकर की व्यवस्था करें सरकार- नाथ

आॅक्सीजन के पांच टेंकर की व्यवस्था करें सरकार- नाथ

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि ग्वालियर में आॅक्सीजन लाने के लिए पांच आॅक्सीजन टेंकर की व्यवस्था करें। गौरतलब है कि क्षेत्र के एक विधायक ने उडीसा से ग्वालियर के लिए आॅक्सीजन के पांच टेंकर मंगाएं हैं, लेकिन टेंकर नहीं होने के चलते आॅक्सीजन नहीं आ रही है। इसकी जानकारी कमलनाथ को लगी तो उन्होंने मुख्यमंत्री से टेंकर्स की व्यवस्था करने की मांग की है। बताया जाता है कि सरकार जल्द ही टेंकर की व्यवस्था कर ग्वालियर के लिए आॅक्सीजन उपलब्ध करवाएगी।