हिंदी, संस्कृत यूनिवर्सिटी का क्रेज कम राजभवन नहीं जुटा सका 100 बायोडाटा
भोपाल
राजभवन को अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय और महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति करना है। दोनों विवि में कुलपति की नियुक्ति करने राजभवन एक सैकड़ा उम्ममीदवारों को बायोडाटा तक नहीं जुटा पाया है, जो बायोडाटा राजभवन पहुंचे हैं। उनमें उम्मीदवारों में एक्सीलेंस की कमी दिखाई दे रही है। हालांकि दोनों विवि के कुलपति का सिलेक्शन करने राजभवन अभी तक सर्च कमेटी तक गठित नहीं कर सकता है।
हिंदी और संस्कृत विवि को स्थापित हुए एक दशक बीतने वाला है। इसमें दो-दो कुलपति अपना कार्यकाल खत्म करने की कगार पर आ चुके हैं। विवि में नहीं नियमित सभी पदों नियुक्तियां हो सकी हैं और नहीं दोनों विवि के पास कोई खास बजट मौजूद है। इसलिए दोनों विवि में कुलपति बनने के लिए ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन करने की मशक्कत तक नहीं की है। उम्मीदवारों का कहना है कि कुलपति बनकर विवि की जिम्मेदारी संभालना काफी मुश्किल होता है। बजट नहीं होने के कारण शासन से अनुदान के बार-बार कहना पड़ता है। बजट के अभाव में स्टाफ को वेतन देने में काफी कठिनाई होती है। ऐसे में कुलपति को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही कारण है कि दोनों विवि में एक सैकडा उम्मीदवार भी कुलपति बनने आगे नहीं आए हैं।
हिंदी विवि कुलपति बनने आवेदन करने की अंतिम तिथि नौ अप्रैल थी। अंतिम तिथि बीते 15 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक सर्च कमेटी नहीं बन सकती है। विवि ने सर्च कमेटी में महाराजा छत्रसाल विवि के कुलपति टीआर थापक को सदस्य चुना है। राजभवन और यूजीसी से एक-एक सदस्य चयनित होना शेष है। वहीं संस्कृत विवि उज्जैन की अंतिम तिथि 16 मार्च थी, जिसे बीते एक माह से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक सर्च कमेटी नहीं है। कुलपति लक्ष्मण जानी के इस्तीफा देने के बाद विक्रम विवि के कुलपति अखिलेश कुमार पांडे को संस्कृत विवि का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
संस्कृत विवि में कुलपति बनने के लिए ज्यादा उम्मीदवारों के आवेदन जमा नहीं हुए हैं। आवेदनों में सबसे ज्यादा प्रभावी करने वाले बायोडाटा में राधिका प्रसाद मिश्रा, एमएम उपाध्याय और एसएन शर्मा शामिल हैं। वहीं हिंदी विवि के भी राजभवन को ज्यादा असरकार बायोडाटा नहीं मिले हैं। इसलिए राजभवन भी कुलपति चयन करने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं कर रहा है।
bhavtarini.com@gmail.com 