सोने और चांदी के भाव में आई बड़ी गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड
नई दिल्ली
पिछले कई दिनों से सोने के भाव में लगातार तेजी के बाद आज सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट आई। मंगलवार को देश भर के सर्राफा बाजार में सोमवार के मुकाबले सोने के भाव में करीब 1,564 रुपये की कमी आई। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव आज 1564 रुपये गिरकर 53951 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी का हाजिर भाव 2,397 रुपये प्रति किलो नीचे 71,211 रुपये पर बंद हुआ। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 11 अगस्त 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।
bhavtarini.com@gmail.com 