सिकंदराबाद-दानापुर और विभूति एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें 19 तक बदले रूट पर दौड़ेंगी
पटना
सिकंदराबाद जंक्शन से दानापुर के बीच चलाई जाने वाली ट्रेन 19 फरवरी तक बदले हुए रूट से चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 02791 इस अवधि तक अपने बदले मार्ग प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी। वहीं, हाजीपुर व सोनपुर के रास्ते चलाई जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस व पवन एक्सप्रेस भी बदले रूट से चलेगी।
ट्रेन नंबर 01061/01062 लोकमान्य तिलक जयनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 19 फरवरी तक अपने बदले रूट से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाराणसी, जंघई प्रयागराज के रास्ते चलेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 02561 जयनगर नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस भी इसी बदले रूट से चलेगी। उधर, ट्रेन नंबर 02333 पटना के रास्ते हावड़ा से चलकर प्रयागराज रामबाग जाने वाली विभूति एक्सप्रेस 19 फरवरी तक प्रयागराज रामबाग नहीं जाएगी। इस ट्रेन का आंशिक समापन मंडुआडीह में होगा। वहीं, ट्रेन नंबर 02334 प्रयागराज रामबाग हावडा 20 फरवरी तक मंडुआडीह से ही पटना हावड़ा के लिए खुलेगी।
पूर्व मध्य रेल के मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे के माधोसिंह ज्ञानपुर रोड स्टेशन के बीच दोहरीकरण के काम के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के कारण यह बदलाव हुआ है। इन ट्रेनों के यात्रियों को पहले से आरक्षण कराए जाने की स्थिति में उनके सफर में परेशानी भी होगी। हालांकि, जिन रूट पर ट्रेनों को बदलकर चलाया गया है, उन्हें नजदीक के स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने का विकल्प होगा। वहीं, विभूति एक्सप्रेस के यात्रियों को मंडुआडीह में ही सफर समाप्त करने व यहीं से शुरू करने का विकल्प होगा।
bhavtarini.com@gmail.com 
