सपाक्स विस चुनाव के लिये 40 उम्मीदवार और घोषित किये

सपाक्स विस चुनाव के लिये 40 उम्मीदवार और घोषित किये

भोपाल
सपाक्स पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिये 40 और उम्मीदवार घोषित किये। इसके पहले पहली लिस्ट में 32 नाम जारी किये गये थे। आज जारी लिस्ट के अनुसार हेमंत बाल्मीकि अंबाह, सौरभ गर्ग विजयपुर, ध्यानेन्द्र सिंह शर्मा भितरवार, रमेश खटीक करेरा, जगदीश खटीक गुना, महेन््रद सिंह राणा ग्वालियर ग्रामीण, अनिल कुमार गुप्ता ग्वालियर शहर, भुवनेश तोमर लबली ग्वालियर पूर्व, अनुपमा सिंह ग्वालियर दक्षिण, प्रकाश सिंह रघुवंशी चंदेरी, खिलावन प्रसाद दहायत गुनौर, सालिगराम पांडे पन्ना, श्रीराम नटनागर चंदला, विमला बागरी धीरू रैगांव, अश्विन तिवारी सिंगरौली, शेखर भारद्वाज मुड़वारा, रामपाल सिंह अनूपपुर, देवीदीन बैगा ब्यौहारी, आशीष जैन जबलपुर उत्तर, वीरेन्द्र सिंह झारिया गोटेगांव, अनिल जैन चौरई, धर्मेन्द्र साहू सौंसर, दिनेश सिंह राजपूत छिंदवाड़ा, डाली दमाहे परसवाड़ा, मनीषा वैद्य बालाघाट, गौरव पारधी वारासिवनी, सोनूलाल मरावी बिछिया, मनोज गोटिया निवास, राजकुमार मरावी मंडला, गौरव शर्मा लटोरिया महाराजपुर, प्रेमशंकर शर्मा विदिशा, अनीता बागरी सांची, माधुरी रघुवंशी सिलवानी, राकेश कुशवाह सिंरोज, जितेन्द्र सिंह राठौर होशंगाबाद, अनिल रघुवंशी इंदौर एक, अशोक मिश्रा महू, जितेन्द्र शर्मा राऊ, इं.उमेश त्रिवेदी हाटपिपल्या और डालचंद जैन खातेगांव से चुनाव लड़ेंगे।