शेयर बाजार की तेजी पर फिर लगा ब्रेक, सेंसेक्‍स 167 अंक लुढ़क कर बंद

शेयर बाजार की तेजी पर फिर लगा ब्रेक, सेंसेक्‍स 167 अंक लुढ़क कर बंद

मुंबई

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सुस्‍ती के बीच सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव दिखा. शुक्रवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्‍स 167 अंक लुढ़क कर 38,822 के स्‍तर पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी को 59 अंक का नुकसान हुआ और यह 11,512 के स्‍तर पर रहा.

किन शेयरों का क्या हाल?

कारोबार के अंत में वेदांता के शेयर 5.39 फीसदी लुढ़क कर बंद हुए. इसी तरह यस बैंक, टाटा स्‍टील और इंडसइंड बैंक के शेयर भी 4 फीसदी से अधिक लुढ़क गए. ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, सनफार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी और मारुति के शेयर भी लाल निशान पर रहे. बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो बजाज फाइनेंस, एयरटेल और आईटीसी शामिल हैं. इसके अलावा कोटक बैंक, एनटीपीसी, एशियन पेंट, एचडीएफसी बैंक और एक्‍सिस बैंक हरे निशान पर बंद हुए.