वित्त मंत्री श्री भनोत ने केन्द्रीय बजट को निराशाजनक बताया

वित्त मंत्री श्री भनोत ने केन्द्रीय बजट को निराशाजनक बताया

भोपाल

वित्त मंत्री श्री तरूण भनोत ने केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अत्यंत निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को जीएसटी के देय भाग में भारी कटौती की गई है, जिससे प्रदेश के हित प्रभावित होंगे। श्री भनोत ने कहा कि जीएसटी के डीवेल्यूवेशन फार्मूले के अनुसार 63 हजार 550 करोड़ रूपये प्रदेश को प्राप्त होने थे, जिसमें 2700 करोड़ रूपये की कमी कर दी गई है। इससे प्रदेश में संचालित कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर नकारात्मक असर पडेगा। उन्होंने कहा कि किसान, बेरोजगार नौजवान, खेत और खलिहान के हित के काम प्रभावित होंगे। यह ऐसे समय किया गया है जब राज्य शासन ने 15वें वित्त आयोग के सम्मुख प्रदेश की स्थिति रखते हुए अतिरिक्त राशि की माँग की है। इस परिस्थिति में राशि में कमी प्रदेश के लिए प्रतिकूल रहेगा।