राशिफल 24 नवंबर 2018

राशिफल 24 नवंबर 2018

मेष:

परिवार और कार्यस्थल पर समझौतापूर्ण व्यवहार से संघर्ष समाप्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा होने की आशंका है। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। मन की उदासी आपमें नकारात्मकता बढ़ा सकती है, इससे बचें। अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। खान-पान में संयम रखें।

वृषभ:

गणेशजी कहते हैं कि विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मक समझ को निखार सकेंगे। वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधनों और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम दांपत्यजीवन की अनुभूति करेंगे। धन लाभ की आशा रख सकते हैं।

मिथुन:

आपकी वाणी या व्यवहार से किसी के साथ गलतफहमी पैदा न हो, इस बात का ध्यान रखें। परिवार तथा संबंधियों के साथ संभलकर व्यवहार करें। बीमारी या दुर्घटना का योग है, सावधानी रखें। मान- प्रतिष्ठा को हानि पहुंच सकती है। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है। विशेष रूप से मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। गणेशजी दिमाग शांत रखने की सलाह देते हैं।

कर्क:

आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम है। व्यापार-धंधे में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय के स्त्रोतों में वृद्धि होने से आप आनंद और संतोष की भावना का अनुभव करेंगे। मित्र तथा परिवार की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। प्रवास तथा वैवाहिक योग हैं। प्रणय के लिए अनुकूल दिन है। उत्तम वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे।

सिंह:

नौकरी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन है। अपने कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। पदाधिकारी आपके काम की कद्र करेंगे। पदोन्नति की संभावनाएं रहेंगी। पिता से लाभ होगा। जमीन तथा वाहन संबंधी कामकाज के लिए अनुकूल समय है। स्पोर्ट्स और कला क्षेत्र में प्रतिभा प्रदर्शन के लिए उत्तम समय होने के बारे में गणेशजी कहते हैं।

कन्या:

आपका आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा। किसी तीर्थ स्थान की मुलाकात के संयोग खड़े होंगे। विदेश गमन के लिए अवसर निर्मित होंगे। भाई-बंधुओं से लाभ होगा। ऑफिस में पदाधिकारियों से संभलकर रहें। बहस और विवाद की स्थितियों से बचें। आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला:

आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति का दिन है। आध्यात्मिक प्रवृत्तियां तथा सिद्धियां प्राप्त करने के लिए उत्तम समय है। फिर भी आज नए कार्य शुरू न करने की गणेशजी की सलाह है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे, संभलकर रहें। जलाशय और स्त्री वर्ग से सचेत रहें। ईश्वरभक्ति और चिंतन मन को शांति देंगे।

वृश्चिक:

गणेशजी कहते हैं कि दैनिक घटना चक्र की प्रवृत्तियों में आज परिवर्तन आएगा। आज आप मौज-मस्ती और मनोरंजन की दुनिया में घूमने के मूड में होंगे। इसमें मित्रों, और परिजनों का साथ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए वस्त्र परिधान और वाहन सुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्य जीवन के उत्तम क्षणों का अनुभव करेंगे। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात और धनलाभ होगा।

धनु:

नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभ का दिन है। आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। ऑफिस में सहकर्मी आपके सहायक बनेंगे। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। विरोधी और हितशत्रु अपनी चाल में नाकामयाब साबित होंगे। महिला मित्रों के साथ मुलाकात होगी। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।

मकर:

गणेशजी कहते हैं कि कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखनेवाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय करा सकेंगे। प्रेमी परस्पर घनिष्ठता का अनुभव करेंगे। उनकी मुलाकात रोमांचक बनेगी। शेयर-सट्टा से लाभ होगा। संतान के प्रश्न हल होंगे। मित्रों से लाभ होगा। मन शांत रखें।

कुंभ:

स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक परेशानी हो सकती है। आर्थिक विषयों का आयोजन होगा। माता की तरफ से अधिक प्रेम का अनुभव होगा। स्त्रियों को सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र या आभूषणों की खरीदारी के पीछे धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वभाव में हठीलापन रहेगा। सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो इस बात का ध्यान रखने के लिए गणेशजी कहते हैं।

मीन:

गणेशजी बताते हैं कि कार्य में सफलता पाने के लिए और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है। आपके विचारों में आज स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह हल कर सकेंगे। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी कद्र भी होगी। जीवनसाथी से अधिक निकटता अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ छोटी यात्रा या पर्यटन होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।