बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से, कई विधेयक होंगे पारित

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से, कई विधेयक होंगे पारित

पटना                                         
विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से शुरू होगा। सभी राजनीतिक दलों ने इस पांच दिवसीय सत्र को लेकर अपनी तैयारी कर ली है। एक तरफ विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति विपक्ष बना रहा है। वहीं सत्ता पक्ष भी विपक्ष के हर संभावित आरोप-प्रत्यारोप का जवाब देने को तैयार है। पांच दिवसीय इस सत्र में वित्तीय वर्ष 2019-20 का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश होगा। साथ ही कई विधेयक भी इस दौरान पारित होंगे।