बिहार में बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

बिहार में बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

पटना
बिहार के बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए सीईटी बीएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड http://biharcetbed-lnmu.in/login पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 22 सितंबर को होगी।

इसके लिए हर जिले में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। गृह जिला वालों को गृह जिले में ही परीक्षा सेंटर दिया गया है। कोरोना को लेकर परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। इसमें कई अन्य तरह के निर्देंश दिये गए हैं। 

इस परीक्षा में एक लाख 22 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसबार प्रवेश परीक्षा के आधार पर लगभग 35 हजार परीक्षार्थियों का नामांकन होगा। प्रवेश परीक्षा के दूसरे दिन 24 सितंबर को मॉडल उत्तर जारी कर दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही प्रवेश परीक्षा 22 सितंबर को आयोजित करायी जा रही है।