बिहार में कोरोना का प्रकोप जारी, 3416 नये पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 68148 हुई

बिहार में कोरोना का प्रकोप जारी, 3416 नये पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 68148 हुई

पटना 
बिहार में गुरुवार को रिकॉर्ड 3416 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। इस प्रकार अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 68 हजार 148 हो गई। राजधानी पटना में सबसे अधिक 603 संक्रमितों की पहचान की गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अररिया में 77, अरवल में 33, औरंगाबाद में 28, बाँका में 58, बेगूसराय में 66, भागलपुर में 128, भोजपुर में 90, बक्सर में 92, दरभंगा में 40, गया में 77, पूर्वी चंपारण में 190, गोपालगंज में 24, जमुई में 42, जहानाबाद में 29, कैमूर में 3, कटिहार में 234, खगड़िया में 50, किशनगंज में 24, लखीसराय में 43, मधेपुरा में 44, मधुबनी में 75, मुंगेर में 57, मुजफ्फरपुर में 118, नालंदा में 102, नवादा में 43, पटना में 603, पूर्णिया में 80, रोहतास में 106, सहरसा में 101, समस्तीपुर में 139, सारण में 94, शेखपुरा में 69, शिवहर में 14, सीतामढ़ी में 65, सीवान में 92, सुपौल में 33, वैशाली में 163 और पश्चिमी चंपारण में 89 नए संक्रमित मिले हैं।

पटना सहित 10 जिलों में सौ से अधिक संक्रमित मिले
राज्य में पटना सहित दस जिलों में सौ से अधिक संक्रमित मिले। पटना में 603, कटिहार में 234, भागलपुर में 128, पूर्वी चंपारण में 190, मुजफ्फरपुर में 118, नालंदा में 102, रोहतास में 106, सहरसा में 101, समस्तीपुर में 139 और वैशाली में 163 नए संक्रमित की पहचान की गई।