बिहार में 4 IAS समेत 21 अफसरों का ट्रांसफर

बिहार में 4 IAS समेत 21 अफसरों का ट्रांसफर

पटना
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। चार आईएएस अफसर और 17 अन्य अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। जिन अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है उनमें 11 वरीय उप समाहर्ता और 6 एडीएम शामिल हैं। सामान्य प्रशासन ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।


इन IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
जिन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें सतीश कुमार सिंह को नगर विकास और आवास का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। मिथिलेश कुमार झा सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। अवनीश कुमार पाराशर बने स्वास्थ समिति के कार्यपालक निदेशक। डॉ. करुणा कुमारी को कला संस्कृत और युवा विभाग की अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा करुणा कुमारी कला संस्कृति निदेशालय का चार्ज भी देखेंगीं। संजय कुमार सिंह राजस्व परिषद के सचिव बनाए गए हैं।

बिहार प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों का तबादला
यशस्पति मिश्रा - उपनिदेशक ब्रेडा
अनिल कुमार - OSD मुख्यमंत्री सचिवालय
किसलय श्रीवास्तव - OSD मुख्यमंत्री सचिवालय
विकास कुमार - OSD आईपीआरडी
विवेक चंद्र पटेल - OSD मुख्यमंत्री सचिवालय
सूर्य प्रकाश गुप्ता - OSD मुख्यमंत्री सचिवालय
अमरेंद्र कुमार - जिला पंचायत राज पदाधिकारी रोहतास
मनीष कुमार - बेतिया जिला पंचायती राज पदाधिकारी
अनंत कुमार - गोपालगंज जिला पंचायती राज पदाधिकारी
आलोक राज - दरभंगा जिला पंचायत राज अधिकारी

राजकुमार - पूर्णिया जिला पंचायत राज पदाधिकारी
अमित कुमार - किशनगंज जिला पंचायत राज पदाधिकारी
शशांक कुमार - जमुई जिला पंचायत राज पदाधिकारी
संतोष कुमार - सुपौल जिला पंचायत राज पदाधिकारी
अविनाश कुमार - सीतामढ़ी जिला पंचायत राज पदाधिकारी
नवीन कुमार पांडे - बिहार शरीफ जिला पंचायत राज पदाधिकारी
राजू कुमार - छपरा जिला पंचायत राज पदाधिकारी