पेट और कूल्हे से आपस में जुड़ी जुड़वां बच्चियों को 18 घंटे की सर्जरी के बाद मिली नई जिंदगी

पेट और कूल्हे से आपस में जुड़ी जुड़वां बच्चियों को 18 घंटे की सर्जरी के बाद मिली नई जिंदगी

 नई दिल्ली 
कोरोना वायरस के बीच दिल्ली के एम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 18 घंटे की लंबी सर्जरी कर एक दूसरे से जुड़ी  जुड़वां बहनों की जान बचाई है। दोनों बहनों कूल्हे और पेट से जुड़ी हुई थी।  इनकी उम्र  2 साल है। बच्चियों को बचाने के लिए अस्पताल में शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे से सर्जरी शुरू हुई थी जो शनिवार सुबह 8:00 बजे तक चली। 

जगिया और बलिया के सिर से जुड़ी सफल सर्जरी के बाद अस्पताल के सामने यूपी के बदायूं की जुड़वा बहनों का मामला सामने आया था। जानकारी के अनुसार पेट और कूड़े से या दोनों जुड़ी थी पिछले साल से अस्पताल में भर्ती थी। बच्चों का वजन कम होने की वजह से सर्जरी नहीं हो पा रही थी। वही सर्जरी के बाद अब दोनों बच्चे ठीक हैं। 

सबसे पहले त्वचा हटाई : 

डॉक्टरों के अनुसार सबसे पहले प्लास्टिक सर्जन ने त्वचा को हटाया। उसके बाद पीडियाट्रिक सर्जन ने कूल्हे से जुड़े हुए हिस्से को अलग किया। इसके बाद सिर की नसों को जोड़ा गया। इसके बाद प्लास्टिक सर्जरी से उसे ढका गया। यह पूरी प्रक्रिया काफी जटिल थी। उसके बावजूद बच्चों की सर्जरी सफल रही। 

कोरोना की वजह से बंद है सर्जरी : 

कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में सर्जरी बंद है उसके बावजूद अस्पताल के सभी नियमों को ध्यान में रखते हुए दोनों बहनों की सफल सर्जरी की। इस आपरेशन से जुड़े लोगों के मुताबिक इस सर्जरी को सफल बनाने के लिए कई विभाग के डॉक्टरों ने हिस्सा लिया था। 

एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने सर्जरी की आवश्यकता को समझते हुए इसे तत्काल स्वीकृति प्रदान की। सर्जरी के दौरान कुल 64 स्वास्थ्य कर्मियों ने योगदान दिया।