पटना में गैस पाइप लाइन में हुआ रिसाव,मरम्मत का काम शुरू
पटना
बिहार की राजधानी पटना (Patna) से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एयरपोर्ट एरिया (Patna Airport Area) में गैस की पाइप लाइन में लीकेज होने की खबर है। बताया जा रहा है कि यहां गेल कंपनी की गैस पाइप लाइन (Gail Company Gas Pipeline) है, इसी पाइप लाइन में गैस का रिसाव हुआ है। गैस के रिसाव से इलाके में हड़कंप मच गया है।
गेल के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे
मिली जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के बेली रोड स्थित जगदेव पथ इलाके में गैस की पाइप लाइन में रिसाव हुआ है। गैस रिसाव के बाद लोगों ने तुरंत गेल के हेल्पलाइन नंबर पर घटना के बारे में सूचना दी। सूचना मिलने के साथ ही गेल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इस पूरे इलाके में ट्रैफिक को बंद कर दिया गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी है। पूरे इलाके को सील किया गया।
लीकेज पाइप लाइन का मरम्मत का काम शुरू
मौके पर स्थानीय पुलिस प्रशासन पहुंच गया है। इलाके को सील कर आसपाल से लोगों को हटाते हुए लीकेज पाइप का मरम्मत का काम शुरू हो गया है। एहतियात के तौर पर कई दमकल विभाग की गाड़ियों को बुला लिया गया है। गेल कंपनी के कई अधिकारी सहित कई दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। खबर लिखे जाने तक मरम्मत का काम चल रहा था।
bhavtarini.com@gmail.com 
