नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की ये पांच जोड़ी ट्रेनें रद्द 

नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की ये पांच जोड़ी ट्रेनें रद्द 

पटना 
बिहार में राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत पांच जोड़ी ट्रेनें 24 मार्च तक अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी। श्रमजीवी एक्सप्रेस के अलावा पटना से जम्मूतवी के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन, पाटलिपुत्र जंक्शन से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन समेत कुल 5 जोड़ी ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में निरस्त रहेंगी। 

वहीं, इन तिथियों में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को किराया वापस किया जाएगा। ट्रेनों का परिचालन उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल में चल रहे काम के कारण रद्द किया गया है। उतरेटिया ट्रांसपोर्ट नगर (रेलखंड आलमनगर-लखनऊ- रायबरेली और आलमनगर-लखनऊ-सुल्तानपुर) के दोहरीकरण कार्य हेतु 19 फरवरी तक प्री नन इंटरलॉकिंग और 20 से 23 फरवरी तक इन इंटरलॉकिंग के कारण गाड़ियों के परिचालन को निरस्त किया गया है। इस दौरान यात्रियों को अब दूसरे ट्रेनों में आरक्षण कराकर जाने से परेशानी होगी।