तीन अपराधियों ने युवक को मारी गोली लूट में विफल रहने पर बाइक सवार
डेहरी
सासाराम के अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के कोलाइबरीना के समीप बीती रात बाइक सवार अपराधियों ने लूट का विरोध कर रहे बाइक सवार युवक को गोली मार दी। घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकोढ़ी गोला में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल डेहरी के तार बंगला स्थित एक निजी क्लीनिक में घायल का इलाज चल रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक के बाद से गोली निकाल दिया गया है और वह खतरे से बाहर बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक 31 वर्षीय उपेंद्र सिंह कुसुमहरा बेलागढ़ी निवासी जगदीश सिंह का बेटा पेशे से ट्रक चालक है। वह अपनी सफेद रंग की बाइक से डेहरी से अपने ट्रक मालिक बांक निवासी पंकज सिंह को लेकर अकोढ़ी गोला के लिए निकला था। बांक में ट्रक मालिक को उनके घर पर छोड़कर वह अपने घर के लिए रवाना हो गया। कोल्हाइ बरूना ब्रेकर के समीप पीछे से ब्लू रंग की बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उसे ओवरटेक बाइक छीनने लगा। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई, और लूट में विफल रहने पर अपराधियों ने गोली मार दी।
bhavtarini.com@gmail.com 
