जवान ने घरेलु कलह के चलते थाने के बैरक में गोली मारकर की खुदकुशी 

जवान ने घरेलु कलह के चलते थाने के बैरक में गोली मारकर की खुदकुशी 

सासाराम 
बिहार के सासाराम के नौहट्टा थाना में पदस्थापित सैप जवान ने परिवारिक कलह से थाने के बैरक में ही गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक वैशाली जिला का शिवकुमार ओझा बताए जा रहे हैं। घटना परिवारिक विवाद बताया जा रहा है। आज सुबह ही छुट्टी से घर से अपने बैरक लौटा था। बाइस दिन की छुट्टी मे था छः दिन में ही आ गया था। मंगलवार की सुबह साढे पांच बजे आकर साढे छह बजे अपने आपको गोली मार ली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दी है।