घर में आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

घर में आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

किशनगंज
बिहार के किशनगंज में आग का तांडव देखने को मिला है। एक घर में अचानक आग लगने की वजह से परिवार के 5 लोगों को मौत हो गई। मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं। पूरा मामला सलाम कॉलोनी इलाके का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। तुरंत ही राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर जल्द ही आग पर काबू पाया।

घर में लगी आग से मचा कोहराम
आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते इसने आस-पास के कुछ घरों को भी चपेट में ले लिया। आगलगी की ये घटना कैसे हुई, इसको लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि, इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। चार बच्चों समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से हर कोई सकते में है। किसी को समझ नहीं आ रहा कि आखिर ये घटना हुई कैसे।

5 लोगों की मौत के बाद इलाके में मातम का माहौल
जानकारी के मुताबिक, आग लगने की इस घटना में एक और शख्स के झुलसने की भी खबर है। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने पांच लोगों के मौत की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही मृतकों के परिजनों को जरूरी सहायता मुहैया कराई जाएगी, मुआवजा दिलाया जाएगा।