कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में बिहार, पारा पांच डिग्री तक लुढ़का पारा

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में बिहार, पारा पांच डिग्री तक लुढ़का पारा

पटना 
बिहार में फिर कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। पटना सहित राज्य के अधिकतर जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। सड़क यातायात से लेकर हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। शनिवार को धूप नहीं निकली। अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक लुढ़क गया। इस सीजन में शनिवार को पटना दूसरी बार सबसे ज्यादा ठंडा रहा।

पूर्णिया में पारा सामान्य से नौ डिग्री तक नीचे आ गया है। शनिवार को भी  यही स्थिति रही तो सूबे के कई शहरों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया जा सकता है। कनकनी से पशु-पक्षी से लेकर आम लोग तक बेहाल हैं। पटना में दिन भर धुंध की स्थिति बनी रही। हालांकि राज्य के दक्षिणी और उत्तरी भाग में दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप खिली। मौसमविदों के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों तक मौसम के इसी तरह बने रहने के आसार हैं।