उत्तर बिहार में 9 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले, राज्य में Covid-19 संक्रमित मरीजों की संख्या 494 हुई
पटना
उत्तर बिहार में रविवार को 9 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच माइक्रोबायोलॉजी वायरोलॉजी लैब की रिपोर्ट के अनुसार शिवहर में एक, बेतिया में चार और पूर्वी चंपारण में चार पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस तरह अब बिहार में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 494 हो गई।
इससे पहले रविवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि कटिहार में 30 साल के एक युवक, बक्सर में 22 साल के युवक और डेढ़ माह की एक बच्ची तथा कैमूर में 45 साल का एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटव पाया गया।
कटिहार सहित 30 जिलो में कोरोना का असर
बिहार के 38 जिलों में 30 जिले कोरोना से प्रभावित है। इसमें कटिहार भी शामिल हो गया। बिहार के सबसे अधिक कोरोना प्रभावित 10 जिलों में मुंगेर में 95, रोहतास में 52, बक्सर में 54, पटना में 47, नालंदा में 36, सीवान में 30, कैमूर में 27, गोपलगंज, मधुबनी और भोजपुर में 18-18 कोरोना पीड़ितों की पहचान की जा चुकी है।
25724 सैम्पलों की हो चुकी है जांच
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बिहार में अबतक 25 हजार 724 सैम्पलों की जांच की जा चुकी है। जबकि जांच और इलाज के बाद अबतक 106 कोरोना पीड़ित स्वस्थ होकर घर लौट चुके है।
bhavtarini.com@gmail.com 
