Higher education: Exam में शामिल होंगे आठ जिलों के दो लाख Students

Higher education: Exam में शामिल होंगे आठ जिलों के दो लाख Students

भोपाल
उच्च शिक्षा विभाग ने विवि और कॉलेजों की सभी परीक्षाएं ओपन बुक सिस्टम से कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने यूजी के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं कराने संबंधी व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। बीयू आठ जिलों के 225 केंद्रों विद्यार्थियों की कापियां जमा कराएगा। बीयू मई के दूसरे सप्ताह में परीक्षाएं कराने का कार्यक्रम तैयार कर रहा है।

प्रदेश के सभी विवि विद्यार्थियों ही परीक्षाएं ओपन बुक सिस्टम से लेंगे। इसके तहत बीयू ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षाएं मई के दूसरे सप्ताह से शुरू हो सकती हैं। इसके लिए बीयू अधिकारियों और प्राचार्यों की बैठक हो चुकी हैं। इसमें परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की कॉपियां आठ जिलों के 225 कॉलेजों में जमा की जाएंगी। अधिकारियों के मुताबिक विद्यार्थी बीयू से संबद्धता प्राप्त किसी भी कॉलेज में अपनी कापियां जमा कर पाएंगे। नोडल कॉलेज प्रोफेसरों की टीम बनाकर उक्त कॉलेजों से कॉपियां अपने पास बुलाएगा। इसके बाद बीयू अपने गोपनीय वाहन से मूल्यांकन कराने लेकर आएगा। बीयू की सीमाओं से बाहर रहने वाले विद्यार्थी उपकुलसचिव के नाम से डाक के माध्यम से कापियों को बीयू भेज सकते हैं।

बीयू द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा एवं पूरक परीक्षा के लिए आवेदन की संशोधित तारीख जारी की गई है। इसके अनुसार बीए, बीकॉम, बीएससी, होमसाइंस, बीए मैनेजमेंट, बीबीए, बीसीए, बीकॉम आनर्स के विद्यार्थी तीन मई तक फार्म जमा कर सकते हैं। वहीं एक हजार विशेष विलंब शुल्क के साथ चार मई से परीक्षा शुरू होने से तीन दिन पूर्व तक आवेदन कर सकेंगे।

गत वर्ष भी बीयू ने ओपन बुक एग्जाम कराई थीं। इसमें बीयू ने स्कूल सहित 800 कालेज और स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया था। विद्यार्थियों ने कई केंद्रों पर कॉपियां ही जमा नहीं, जिसके कारण बीयू करीब 600 केंद्रों में कटौती कर दी है। अब सिर्फ 225 केंद्रों पर ही कॉपियां जमा होंगी।

नोडल कॉलेज 225 परीक्षा केंद्र बने कॉलेजों से कापियां एकत्रित करने टीम बनाएगा। ये टीमें आठ जिलों के नोडल कॉलेज बनाएंगे। बीयू उक्त प्रोफेसरों को कॉपियों को एकत्रित करने में सहयोग करने मानदेय देगा। यहां तक वाहन का उपयोग करने पृथक से बजट आवंटित किया जाएगा। हालांकि पिछली बार की परीक्षा में काफी आर्थिक अनियमितताएं हुई थीं। इसे लेकर प्रोफेसरों को चार माह भुगतान हो सकता था, लेकिन बीयू वर्तमान स्थिति को देखते हुए परीक्षा संपन्न होने के एक माह के अंदर बजट आवंटित कर प्रोफेसर को मानदेय जारी करेगा।