ईद मिलादुन्नबी का निकल रहा जुलूस

ईद मिलादुन्नबी का निकल रहा जुलूस

भोपाल
पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाई जा रही है। मंगलवारा चौराहे और अशोका गार्डन मयूर विहार से रिवायती जुलूस निकल रहे हैं। हाथों में परचम लिए हुए लोग दरूद पढ़ते हुए भी चल रहे हैं।

अशोका गार्डन सकलैनी मस्जिद से सूफी नूर उद्दीन सकलैनी के  नेतृत्व में ईद मिलादुन्नबी का विशाल जुलुस आज सुबह अशोका गार्डन से निकलना शुरु हुआ। हरे झंडों और बैनरों के साथ इसमें भारी तादात में लोग शामिल हुए। नातिया कलाम के साथ ये जुलूस परिहार चौराहा और प्रभात चौराहा होता हुआ पुष्पानगर से वापस सकलैनी मस्जिद पर समाप्त होगा। वहीं मंगलवारा से दूसरा जुलूस आॅल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने निकाला। इस जुलूस में पैंगबर साहब के संदेशों के साथ ही हैरत अंगेज करतबों का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। ये जुलूस पुराने शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ इमामी गेट पर समाप्त होगा।