ई-लाईब्रेरी, लैब अपग्रेड करने 6 मई तक आवेदन कर पाएंगे प्राचार्य

ई-लाईब्रेरी, लैब अपग्रेड करने 6 मई तक आवेदन कर पाएंगे प्राचार्य

भोपाल
प्रदेश के कई कॉलेजों में ई-लाईब्रेरी की व्यवस्था नहीं हैं। यहां तक कॉलेजों में पुराने ढर्रे पर लैबें चल रही हैं। विभाग ने लैब को अपगे्रड करने और ई-लाईब्रेरी बनाने के लिए कॉलेज प्राचार्यों से आवेदन जमा करने के लिए आदेशित किया है। प्राचार्य कल से पांच मई तक आवेदन कर पाएंगे।

बशर्ते उन्होंने ये आवेदन विश्व बैंक परियोजन या रुसा के तहत जारी की सूची में शामिल नहीं किया गया हो। इसके लिए उन्हें उचित स्थान पर सील सिक्का और हस्ताक्षर लगाकर प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित तिथि बीतने के बाद विभाग पहुंचे आवेदनों को निरस्त कर दिया जाएगा। विभाग ने प्राचार्यों को आदेशित किया है कि उन्हें विगत तीन वर्षों में लैब और ई-लाईब्रेरी के कोई राशि आवंटित नहीं की गई है। इसके संबंध में ई-मेल कर सूचित करना होगा।