आप ने की केंद्र और आरबीआई के बीच तकरार को लेकर सरकार की आलोचना
भोपाल
आप ने आरबीआई एक्ट की धारा - सात पर कें्रद सरकार और देश के केंद्रीय बैंक के बीच चल रही तकरार को लेकर गुरुवार को भाजपा नीत राजग सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक स्वायत्त एवं अपनी अलग पहचान रखने वाली संस्था को वह खत्म करने की कोशिश कर रही है। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम (आरबीआई एक्ट) की धारा - सात का इस्तेमाल कर नरेंद्र मोदी सरकार अपने करीबी पूंजीपतियों को बड़े रिण देने के लिए आरबीआई से पैसा निकाल कर बैंकों का घाटा पूरा करना चाहती है। ऐसा कर वह देश को दिवालिया करने की ओर ले जा रही है।
आप प्रवक्ता ने कहा कि देश में छोटे कर्जदार यदि कोई छोटा मोटा कर्ज भी लेते हैं, तो उनसे तमाम चीजें गिरवी रखा ली जाती हैं। लेकिन लाखों - करोड़ों का कर्ज लेने वाले उद्योगपतियों को सरकार पैसा बांटती है। ये कर्ज अंबानी, अडानी, चौकसी जैसे पूंजीपति ले रहे हैं। जो अब बढक़र 10 लाख 25 हजार करोड़ रूपया हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसे धारा सातर् आरबीआई एक्टी का इस्तेमाल कर चुकाने की तैयारी की गई है। सिंह ने राफेल सौदे के विषय पर कहा कि कहा कि पिछली सुनवाई में उच्चतम न्यायालय ने सरकार से दो सवालों के जवाब देने कहा था - - पहला, राफेल की कीमत कितनी है? और दूसरा, इन्हें बनाने की प्रव्रिच्च्या क्या है? उन्होंने कहा कि इन दोनों सवालों का जवाब केन््रद की भाजपा सरकार नहीं दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार से कांग्रेस नहीं लड़ सकती क्योंकि दोनों में मिलीभगत है, इसलिये जनता के सामने आम आदमी पार्टीर् आपी ही एकमात्र ईमानदार विकल्प है।
bhavtarini.com@gmail.com 
