अमेठी के लाल की 4 माह बाद आई लाश, बिलखती हुई मां बोली- उठ जाओ

अमेठी के लाल की 4 माह बाद आई लाश, बिलखती हुई मां बोली- उठ जाओ

अमेठी
उत्तर प्रदेश के अमेठी से 4 साल पहले वाहन चालक के रुप में सऊदी अरब गए दिनेश कुमार का शव चार माह बाद शुक्रवार को उसके घर पहुंचा। बेटे का शव देख मां बिलख उठी। वह रोते हुए कहने लगी- उठ जाओ, जिसके बाद वहां मौजूद महिलाओं ने उन्हें ढांढस बंधाया। वहीं एक मुस्लिम समाज सेवी अब्दुल हक ने पीड़ित परिवार की मदद की, जिसके लिए परिवार ने उनका धन्यवाद किया।

मामला शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के सत्थिन गांव का है। दिनेश कुमार 4 साल पहले नौकरी करने सऊदी अरब गया था। इस बीच दिनेश की 23 सितंबर को अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक दिनेश का शव गांव नहीं पहुंचने पर परिवार ने कई बार विदेश मंत्रालय के चक्कर लगाए। निराशा हाथ लगने के बाद दिनेश के भाई ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव अखिलेश कुमार से भी मुलाकात की थी।

अब्दुल हक ने बताया कि वह विदेश मंत्रालय के माध्यम से शव को मंगाते हैं। अब तक करीब 8-10 शव वो मंगवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जब दिनेश का शव आया तो वह यहां मौजूद रहें। उन्होंने नमाज को छोड़ा और मानवता को आगे रखते हुए लाश को कंधा दिया।