आज 37 ट्रेन से बिहार आएंगे 70 हजार मजदूर

आज 37 ट्रेन से बिहार आएंगे 70 हजार मजदूर
पटना, देश के अलग-अलग हिस्सों से बिहार पहुंचने वाली ट्रेनों का सिलसिला लगातार जारी है। लॉकडाउन की वजह से दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से घर वापसी कर रहे हैं। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आज 37 श्रमिक स्पेशल ट्रेन, देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे करीब 70 हजार प्रवासियों को लेकर बिहार पहुंच रही है। प्रवासी मजदूरों के बिहार वापसी का दौर जारी राजेश कुमार ने कहा कि 37 ट्रेनें बिहार के अलग-अलग स्टेशनों पर पहुंचेंगी। इनसे आने वाले यात्रियों की थर्मल स्कीनिंग प्लेटफॉर्म पर ही होगी। उसके बाद उन्हें स्टेशन से बाहर बसों तक जाने की इजाजत दी जाएगी। आईए जानते हैं आज आने वाली ट्रेन कहां और कितने बजे पहुचेंगी। देखिए, ट्रेनों की पूरी लिस्ट 1. बेंगलुरु-बरौनी सुबह 10 बजे. 2. बैंगलोर-भागलपुर सुबह 9.30 बजे 3. कोल्हापुर-बिहारशरीफ सुबह 6.25 बजे 4. बेंगलुरु-दानापुर सुबह 7 बजे 5. मुंबई-बरौनी सुबह 00.05 बजे 6. चेन्नई-बिहारशरीफ सुबह 8.45 बजे 7. मैंगलोर-अररिया शाम 3.05 बजे 8. लिंगमपल्ली-भागलपुर सुबह 6 बजे 9. बांद्रा-दरभंगा सुबह 1 बजे 10. भुसावल-सहरसा शाम 4.45 बजे 11. जलालपुर-अररिया रात 11 बजे 12. जालंधर-बेतिया सुबह 7.40 बजे 13. अमृतसर-मुजफ्फरपुर शाम 7.10 बजे 14. जालंधर-पूर्णिया शाम 6 बजे 15. दनकौर-सीवान सुबह 7.30 बजे 16. दादरी-सासाराम सुबह 7.30 बजे 17. चंडीगढ़-सहरसा दोपहर 2 बजे 18. लिंगमपल्ली-सीतामढ़ी सुबह 10 बजे 19. दनकौर-बक्सर सुबह 5 बजे 20. कर्मनाशा-अररिया सुह 8 बजे 21. नांबुर-बेतिया शाम 3 बजे 22. सूरत-आरा सुबह 5.15 बजे 23. दादरी-अनुग्रह नारायण रोड सुबह 5 बजे 24. लुधियाना-दरभंगा सुबह 10 बजे 25. पानीपत-गया सुबह 10.40 बजे 26. सहारणपुर-कटिहार दोपहर 12 बजे 27. पटियाला-छपरा सुबह 11.40 बजे 28. गुड़गांव- दरभंगा सुबह 9.45 बजे 29. सूरत-मधुबनी सुबह 8 बजे 30. जामनगर-दानापुर शाम 4 बजे 31. राजकोट-छपरा दोपहर 2 बजे 32. आनंदविहार-मुजफ्फरपुर दोपहर 2 बजे 33. आनंदविहार-पटना सुबह 7.30 बजे 34. पानीपत-बरौनी सुबह 8. बजे 35. भरूच-मोतिहारी दोपहर 1.55 बजे 36. गाजियाबाद-अररिया शाम 5.15 बजे 37. जलालपुर-मधुबनी रात 10.30 बजे