हिमाचल में सड़क दुर्घटना, कटिहार के सात मजदूरों की मौत

हिमाचल में सड़क दुर्घटना, कटिहार के सात मजदूरों की मौत
कटिहार, बिहार के कटिहार में कदवा प्रखंड की अलग-अलग पंचायतों से कमाने गए सात मजदूरों की मौत रविवार की देर रात हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटना में हो गई। मृतक के परिजनों को सोमवार दूरभाष पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के देने के बाद संबंधित गांव में कोहराम मच गया। सात मृतकों में चार मृत मजदूर एक ही पंचायत से संबंध रखते हैं। परिजनों ने बताया कि मजदूर पिकअप वैन से मंडी मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे से पंजाब प्रांत के लुधियाना से नेरचौक हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। इसी बीच रविवार की संध्या पिकअव वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक खाई में गिर गई। जिससे सात लोगों की मौत हो गई। जबकि कांगड़ा निवासी चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। मृत मजूदरों में सातों मजदूरों की पहचान मोहम्मद इमराज (25 वर्षीय), मोहम्मद फैयाज (22 वर्षीय), मोहम्मद साजिद (25 वर्षीय), मोहम्मद सब्बीर (26 वर्षीय), मोहम्मद सहबान (30 वर्षीय), अनवारूल हक (24 वर्षीय), और मोहम्मद हसरत आलम (35 वर्षीय) के रूप में हुई है। पंचायत के मुखिया मोहम्मद जैनल आबेदीन, मोहम्मद जानिब ने बताया कि सभी मजदूर पंजाब से हिमाचल प्रदेश की ओर जा रहे थे। सभी टेंट का काम करते थे। उन्होंने अंचलाधिकारी को घटना की सूचना के बाद मजदूरों के परिजनों की घटना की सूचना दी है। एडीएम विजय कुमार ने बताया कि हिमाचल में कदवा के सात मजदूरों के मरने की सूचना मिली है। जिला प्रशासन की ओर से हिमाचल के डीएम से बातचीत की गई है। वहां के जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया है पुलिस अभिरक्षा में सभी मृतकों की लाश को कदवा पहुंचाया जाय। सूचना के अनुसार सभी मृतकों के लाश को वहां की पुलिस लेकर कटिहार कदवा के लिए निकल चुकी है। बुधवार को शव कदवा पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कदवा सीओ को इस मामले में सभी मृतकों के परिजनों से मिलकर घटना की सूचना देने के लिए आदेश दिया गया है।