नीतीश ने गृह विभाग रखा अपने पास, मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा

नीतीश ने गृह विभाग रखा अपने पास, मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा
पटना, बिहार में नवगठित नीतीश सरकार में मंत्रियों को प्रभार दे दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन विभाग है। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को वित्त विभाग, वाणिज्य कर, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, सूचना प्रौद्योगिकी, आपदा प्रबंधन और नगर विकास एवं आवास विभाग रहेगा। वहीं उप मुख्यमंत्री रेणु देवी को पंचायती राज, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण और उद्योग विभाग दिया गया है। बता दें कि बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने अपनी पहली बैठक में विधानमंडल का पांच दिनों का सत्र बुलाए जाने को मंगलवार को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में आगामी 23 नवंबर से बिहार विधानमंडल का पांच दिवसीय सत्र बुलाए जाने की मंजूरी दी गयी। बिहार विधानमंडल का यह पांच दिवसीय सत्र 23 नवंबर से शुरू होगा और 27 नवंबर को समाप्त होगा। बिहार विधानमंडल के इस सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के अलावा नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। बिहार सरकार में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा 1- नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री - सामान्य प्रशासन - गृह - मंत्रिमंडल सचिवालय - निगरानी - निर्वाचन 2- तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री - वित्त विभाग - वाणिज्य कर - पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, - सूचना प्रौद्योगिकी - आपदा प्रबंधन और नगर विकास - आवास विभाग 3- रेणु देवी, उप मुख्यमंत्री - पंचायती राज - पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण - उद्योग 4- विजय कुमार चौधरी - ग्रामीण कार्य - संसदीय कार्य - ग्रामीण विकास - जल संसाधन - सूचना एवं जन संपर्क 5- बिजेंद्र प्रसाद यादव - ऊर्जा - मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन - योजना एवं विकास - खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण 6- अशोक चौधरी - भवन निर्माण - समाज कल्याण - विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी - अल्पसंख्यक कल्याण 7- मेवालाल चौधरी - शिक्षा 8- शीला कुमारी - परिवहन 9- संतोष कुमार सुमन - लघु जल संसाधन - अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण 10- मुकेश सहनी - पशु एवं मत्स्य संसाधन 11- मंगल पांडेय - स्वास्थ्य - कला, संस्कृति एवं युवा - पथ निर्माण 12- अमरेंद्र प्रताप सिंह - कृषि - सहकारिता - गन्ना उद्योग 13- डॉक्टर रामप्रीत पासवान - लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण 14- जीवेश कुमार - श्रम संसाधन - पर्यटन - खान एवं भूतत्व 15- रामसूरत कुमार - राजस्व एवं भूमि सुधार - विधि