आगे बढ़ता देश कुछ लोगों को खटक रहा है, वे षड्यंत्र करेंगे, कार्यकर्ता सतर्क रहें: राकेश सिंह

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों के कारण आज देश हर मोर्चे पर प्रगति कर रहा है। सारी दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ा है ।भारत के भीतर और भारत के बाहर ऐसी तमाम ताकतें हैं जो भारत के बढ़ते प्रभाव को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। ऐसी स्थितियों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को अधिक सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता हैक्योंकि चुनाव सामने है इसलिए जो ताकत भारत को आगे बढ़ते देखना नहीं चाहतीवह तरह तरह के प्रपंच करेंगीषडयंत्र करेंगी और समाज को भ्रमित करने का प्रयास करेगी। ऐसी कुछ ताकतों से कांग्रेस ने भी हाथ मिला रखा है। ऐसी ताकतों के इरादों को नेस्तनाबूद करने के लिए कार्यकर्ता अपनी सरकार की योजनाओं का व्यवस्थित अध्ययन करें, समाज के बीच ले जाएं और अपने भीतर कार्यकर्ता भाव को सदैव प्रज्वलित करके रखें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने आज अपने शिवपुरी जिले के प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

               Moving forward, the country is blocking some people, they will conspiracy, the workers should be cautious: Rakesh Singh उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जिस मुकाम पर है उस मुकाम तक पहुंचने के लिए राह कभी आसान नहीं रही यह हमारे पूर्वजों के तक बलिदान और परिश्रम का नतीजा है यह राजमाता जी के प्रभाव का क्षेत्र है हम आज कमेंट करते हैं तो पाते हैं की राजमाता से लोकमाता बनने की यात्रा में उन्होंने पार्टी के लिए एक-एक ईंट जोड़कर किस प्रकार राष्ट्रवाद का भवन बनाय श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे, प्यारेलाल खंडेलवाल जी, सुंदरलाल पटवा जी और नानाजी देशमुख जैसी विभूतियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और आज इन सबके संस्कारों और परिश्रम से हम दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गए हैं। हम गर्व के साथ कहते हैं कि कार्यकर्ताओं के दम पर मध्यप्रदेश में चौथी बार शिवराज सिंह सरकार बनेगी। चाहे केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार हो और चाहे मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह जी के नेतृत्व वाली सरकार ,दोनों ने ही समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए भरपूर काम किए हैं। इस बार जिले की पांचों विधानसभा सीटों के साथ लोकसभा सीट भी जीतने के लिए हम पूरी तरह से संकल्पबद्ध हैं।

                श्री सिंह ने कार्यक्रम से पूर्व मंच पर पार्टी के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

                इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले की पांचों विधानसभाओं और लोकसभा सीट जीतने के उद्देश्य से यहां उनकी यह पहली बैठक है। आगामी चुनावों को देखते हुए पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिले में इस तरह के उनके प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें गर्व होता है और सौभाग्यशाली हैं कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। श्री अटल बिहारी वाजपेई से लेकर लालकृष्ण आडवाणी जी, अमित शाह जी एवं मोदी जी भी इसी प्रकार गर्व के साथ कहते हैं कि वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में दायित्व एक प्रक्रिया है, दायित्व बदलते रहते हैं, मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को जो दायित्व दिया गया है मैं भी उसी को निभा रहा हूं। जनसंघ से लेकर आज तक हम कार्यकर्ता इस तरह के दायित्व निभाते आ रहे हैं, इस बीच हमने कई पड़ाव देखे हैं। उन्होंने कहा कि न जाने कितने लोगों के संघर्ष के बूते पर पार्टी आज देश में इस स्तर तक पहुंची है।

                श्री सिंह ने कहा कि देश में अगर कार्यकर्ताओं  की चिंता करने वाला कोई दल है तो वह भाजपा है। श्री सिंह ने कहा कि मुंबई के अधिवेशन में  अटल जी ने कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। यह सपना आज हमारा पूरा हो रहा है। इस सपने का साकार रूप देखने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं के समर्पण त्याग और बलिदान की लंबी कहानी है, इतिहास ऐसे ही नहीं बदलते। उन्होंने कहा कि पं.दीनदयाल जी ने अंत्योदय का मंत्र दिया था, जिसको राज्य सरकार बखूबी निभा रही है। पहले लोग बेबश और लाचार होते थे। बीमारी की स्थिति में भी  हम किसी के प्रति सहानुभूति जताने के अलावा उसकी कोई मदद नहीं कर सकते थे, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने संबल योजना के तहत ऐसे ऐसे प्रावधान कर दिए हैं  कि मनुष्य के गर्भ में आने से लेकर अंतिम समय तक की पग-पग पर चिंता सरकार कर रही है। चाहे वह विषय बीमारी का हो, शिक्षा का हो, रोजगार का हो, किसी भी क्षेत्र में सरकार ने सारी जिम्मेदारी अपने सिर पर ली है। वहीं केन्द्र में मोदी जी की सरकार देश के प्रत्येक व्यक्ति को छत देने का कार्य कर रही है। उज्ज्वला योजना के तहत गरीब बहनों को जो गैस के कनेक्शन मिलता है उन गरीबों की आंखों में चमक देखते ही बनती है  हम सभी दीनदयाल उपाध्याय जी के मार्ग पर चलकर, मोदी जी की सरकार के कृतित्व से  पूरा कर रहे हैं ।

                मोदी जी ने दुनिया में एक सक्षम नेतृत्व प्रदान किया है, जिससे हमें गर्व की अनुभूति होती है। आज दुनिया के मुखिया मोदी जी से हाथ मिलाने के लिए लालायित रहते हैं। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी भी पूरे समय रात्रि तक कार्य करने में लगे हुए हैं, शीर्ष से लेकर बूथ केन्द्र तक सभी जिम्मेदारी से कार्य कर रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार जो काम 55 सालों में नहीं कर पाई वह काम मोदी जी ने 4 वर्षों में कर दिखाए हैं। हमें मोदी जी और शिवराज जी के कार्यों को घर-घर बताना होगा। मोदी जी ने  देश में गरीबों को न्याय मिले ऐसी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

                उन्होंने कहा कि कभी हमें चीन आंखें दिखाता था वह भी आज बराबरी से बात करता है। पाकिस्तान आए दिन हरकतें करता था हमने उसके घर में घुसकर हमारी सेना ने उसे उसकी हैसियत बता दी है मामूली सा बांग्लादेश भी कभी हमें आंखे दिखाया करता था। लेकिन आज दुनिया की तमाम महाशक्तियां नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को स्वीकार कर रही हैं। दुनिया के कट्टर दुश्मन इजरायल और फिलिस्तीन दोनों भारत की तरफ उम्मीद से देख रहे हैं और इजराइल के प्रधानमंत्री का यह वक्तव्य कम महत्वपूर्ण नहीं है कि वह कहते हैं कि यदि दुनिया में कोई शांति स्थापित कर सकता है तो उस व्यक्ति का नाम है नरेंद्र मोदी।

                उन्होंने कहा कि हमारे सरकारें पुनः केंद्र और प्रदेश में न बने इसके लिए कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है, उससे हमे लोगों को सावधान करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गांधी जी के नाम का उपयोग तो किया, पर उनके स्वच्छ भारत अभियान को कभी तवज्जो नहीं दी, पर मोदी जी ने गांधी जी के स्वच्छ भारत अभियान के चश्मे को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस बार जिले की पांचों विधानसभाओं के साथ गुना लोकसभा सीट जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कसने की जरूरत है, जो हम पूरा करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से दोनों हाथ उठवा कर अबकी बार 200 पार का संकल्प दोहरवाया।

                प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए विधायक एवं कैविनेट मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे ने कहा कि हम आपके नेतृत्व में कार्यकर्ताओ के परिश्रम व शिवराज सिंह व नरेंद्र मोदी जी की योजनाओ के बल पर जिले की पांचों सीट के साथ साथ ग्वालियर चम्बल संभाग में भी कांग्रेस का सफाया करेंगे। कार्यकर्ता जनता के बीच जन हितैषी योजनाओ के बल पर जन जन का समर्थन प्राप्त कर चैथी बार शिवराज सिंह जी की सरकार बनाएंगे।

                इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री बंशीलाल गुर्जर, संभागीय संगठन मंत्री श्री शैलेन्द्र बरुआ, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, पूर्व संगठन मंत्री डॉ प्रभाकर लवंगीकर, राज्यमंत्री श्री राघवेंद्र गौतम, श्री राजू बाथम, विधायक प्रहलाद भारती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री नरेन्द्र विरथरे, श्री धैर्यवर्धन शर्मा, श्री ओमप्रकाश खटीक, श्री वीरेंद्र रघुवंशी, पूर्व विधायक श्री देवेंद्र जैन,श्री भैया साहब लोधी, श्री माखनलाल राठौर, श्री रमेश खटीक, श्री कामता प्रसाद बेमटे, प्रीतम लोधी, भानु दुबे एवं प्रमुख जिला पदाधिकारी मंचासीन रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर स्वागत भाषण दिया एवं पार्टी की गतिविधियों से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया।