प्रवाहिनी समिति ने वृक्षारोपण कर मनाई वर्षगांठ

प्रवाहिनी समिति ने वृक्षारोपण कर मनाई वर्षगांठ

mega-plantation-anniversary-celebrated Syed Javed Ali मण्डला - प्रवाहिनी समिति के द्वारा 2 जुलाई 2017 में हुए महा वृक्षारोपण के दौरान लगाए गए वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर वर्षगांठ मनाई गई। सोमवार को प्रवाहिनी समिति के द्वारा नर्मदा कॉलोनी में सहायक कलेक्टर सुलेखा ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में 2 जुलाई 2017 को लगाए गए पौधों की वर्षगांठ वृक्षों की पूजा - पाठ व रक्षासूत्र बांध मनाई गई। mega-plantation-anniversary-celebrated कार्यक्रम के अवसर पर सहायक कलेक्टर सुलेखा ठाकुर एवं समिति के सदस्यों के द्वारा पौधरोपण किया गया इस दौरान प्रवाहिनी समिति के अध्यक्ष पुष्पा जोशी, जिला पंचायत सदस्य अनीता तिवारी, अंगूरी झारिया, पार्षद कोमल कुशवाहा, वार्ड पार्षद शालनी सुनहरी, निधि झा ,संध्या कांद्रा, रश्मि मिश्रा, नाहिद तबस्सुम एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे