अंदर - बाहर और ओपन - क्लोज का खेल जोरों पर...

अंदर - बाहर और ओपन - क्लोज का खेल जोरों पर...

अंदर - बाहर और ओपन - क्लोज का खेल जोरों पर 

बीजाडांडी क्षेत्र में प्रतिदिन लग रहे लाखों के बड़े दांव 

मंडला - बीजाडांडी थाना क्षेत्र के उदयपुर - डोभी के जंगल में जमकर हो रहा 52 पत्तों का खेल, पूर्व में भी 52 पत्तों के चलते क्षेत्र में हो चुकी हत्या की वारदात। पुरानी वारदातों  भी क्षेत्र में जुआ - सट्टा का खेल अपने चरम पर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां प्रतिदिन लाखों रूपये के बड़े - बड़े दाव धड़ल्ले से लगाए जा रहे है। स्थानीय और जबलपुर के नामचीन लोग इस कारोबार को अंजाम दे रहे है। बावजूद इसके इन पर रोकथाम या नियंत्रण के कोई प्रयास न होना सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है। सवाल यह भी है कि आखिर किनके संरक्षण में यह अंदर - बाहर और ओपन - क्लोज का खेल खेला जा रहा है।