CM नीतीश पर हमला बोला, कहा- जनता कर रही उन्हें रिटायर: तेजस्वी
पटना
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर दूसरे दौर का मतदान 3 को होने वाला है। इससे पहले आज शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस बीच नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav) ने एक बार फिर कर्मचारियों की रिटायमेंट उम्र के बहाने सीएम नीतीश कुमार(CM Nitish Kumar) पर निशाना साधा है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जी ने एक फरमान जारी किया है जिसमें सरकारी कर्मचारियों(Government Employees) को 50 साल की उम्र में रिटायरमेंट(Retirement age) देने की बात कही गई है। नीतीश खुद 70 से ज़्यादा के हो गए हैं, लेकिन इस बार जनता उन्हें रिटायर करने जा रही है। इस दौरान तेजस्वी ने चुनावी वादा(Electioral promise) करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो रिटायरमेंट की उम्र को बढ़ाएंगे।
इससे पहले तेजस्वी ने एनडीए नेताओं के समर्थन में प्रचार के लिए आ रहे बिहार आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 11 सवाल पूछा(Asked 11 question from PM Modi) है। उनके आने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी चूँकि आज बिहार के चुनावी दौरे पर आ रहे हैं तो बिहारवासियों को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि वो सकारात्मकता के साथ केवल और केवल बिहार और बिहारवासियों के जीवन और बेहतरी से संबंधित ज्वलंत मुद्दों, समस्याओं और उनके कार्यकाल में हुए निवारण पर अपना मंतव्य रखेंगे। तेजस्वी यादव ने अपने दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी से 11 सवाल पूछा है। तेजस्वी ने सवाल पूछते हुए लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के बिहार दौरे से पहले उनसे बिहार की बेहतरी और विकास से जुड़े निम्नलिखित सवाल पूछना चाहता हूँ क्योंकि उनके अधीन नीति आयोग की रिपोर्ट अनुसार बिहार शिक्षा,स्वास्थ्य के सभी मानकों और सत्तत विकास सूचकांक में सबसे फिसड्डी राज्य है।
bhavtarini.com@gmail.com 
