किसान एवं जन विरोधी है भाजपा सरकार: रामनिवास

awdhesh dandotia मुरैना/जौरा। केन्द्र एवं प्रदेश में काबिज भाजपा की सरकार किसान, व्यापारी एवं जन विरोधी है। लिहाजा इन्हे सत्ता में रहने का अधिकार नही है। यह बात जौरा में आयोजित स्वागत समारोह में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत ने कही। जौरा आगमन पर रामनिवास रावत का भव्य स्वागत कांग्रेसियों ने किया। BJP Government: Ramniwasबुधवार को रावत ने नगर आगमन पर मई वाले कुंऐ के पास युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पंकज उपाध्याय द्वारा आयोजित परिवर्तन रैली एवं युवा आक्रोश आम सभा को संबोधित करते हुए रामनिवास रावत ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के राज में किसान एवं व्यापारी बेहद परेशान है। प्रदेश में प्रतिदिन 6 किसान भाजपा सरकार की मनमानी, तानाशाही नीतियों से आत्म हत्या कर रहे है। युवाओं को रोजगार नही मिल रहा है। बेटियों, महिलाओं के साथ लचर कानून व्यवस्था के चलते कूरता, छेडछाड की घटनाऐं हो रही है। 2 अप्रैल को भारत बंद आंदोलन के दौरान दलितों पर कार्यवाही से उनमें दहशत है। रावत ने सभी से सत्ता परिवर्तन कर भाजपा को उखाडने का आव्हान किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश मावई ने भी भाजपा को जनविरोधी बताते हुए रावत को कार्यकारी अध्यक्ष बनाऐ जाने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह सहित सभी का आभार माना। संचालन डॉ. अरूण शर्मा ने किया। स्वागत भाषण एवं आभार पंकज उपाध्याय ने व्यक्त किया। इससे पूर्व रावत के छेरा आगमन पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश यादव एवं जौरा आगमन पर पूर्व विधायक महेश मिश्र, कैलाश मित्तल, रिषीकेश मिश्र, बनवारी जापथाप, संतोष शर्मा, मोहर सिंह यादव, अयोध्या प्रसाद उपाध्याय, रामजीलाल पाराशर, भानुप्रताप सिंह, बनवारी शुक्ला, ओमप्रकाश गुप्ता, देवेन्द्र सिंह, आबिद मिर्जा बेग, पवन शर्मा, अरूण कुलश्रेष्ठ, शहाबुद्दीन उस्मानी, प्रमोद शर्मा, सुरेश रावत, मदन भारद्वाज, अर्पित पाराशर, रघुवीर त्यागी, रवि उपाध्याय, डॉ. सुरेश शर्मा, दिनेश शर्मा, बलवीर कुशवाह, पार्वती जाटव, कलावती कुशवाह, नवीन, विकास सहित सैंकडों कांग्रेसियों ने रावत का ऐतिहासिक स्वागत किया। पूर्व विधायक मिश्र की छत्री पर पुष्प चढाऐ जौरा आगमन के दौरान रामनिवास रावत के भव्य स्वागत की श्रृंखला में जब रावत पुराने बस स्टेण्ड पर मिश्र वाटिका पर पूर्व विधायक महेश मिश्र, रिषीकेश मिश्र व अन्य कांग्रेसी स्वागत कर रहे थे तभी पास में ही स्थित जौरा से पांच बार कांग्रेस से विधायक रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. रामचरन लाल मिश्र की छत्री पर पुष्प चढाकर रावत ने श्रद्धाजंलि दी। जौरा आगमन पर रावत के साथ राकेश मावई, राकेश यादव, रघुराज कंषाना, मनोजपाल यादव, रविन्द्र सिंह तोमर, सुनील शर्मा, राजेन्द्र यादव, हरीओम शर्मा, बनवारी शुक्ला, सोवरन सिंह गुर्जा सहित अन्य कांग्रेसी भी थे। बाइक रैली भी निकाली कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रामनिवास रावत ने जैसे ही नगर सीमा मित्तल पेट्रोल पम्प के पास प्रवेश किया तो एक सैंकडा से अधिक पंकज उपाध्याय समर्थक युवाओं ने बाइक रैली प्रारंभ की। इस दौरान युवक कांग्रेसी सिंधिया रावत जिन्दाबाद के नारे भी लगा रहे थे। नगर के टाउन हाल, पुराना जौरा, सदर बाजार, पचबीघा सहित गली, मोहल्लो में कांग्रेसियों, व्यापारियों ने रावत का स्वागत किया। फोटो फाईल - 04 मुरैना 01