बिहार सरकार बाहर फंसे छात्रों को भी 1-1 हजार रुपये देगी

बिहार सरकार बाहर फंसे छात्रों को भी 1-1 हजार रुपये देगी
पटना, लॉकडाउन के कारण बाहर फंसे छात्रों को भी राज्य सरकार एक-एक हजार देगी। आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्रुडु ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए जार अलग से हेल्पलाइन नंबर पर अभी तक 1038 फोन आए हैं। इनमें से 90 प्रतिशत छात्र वैसे थे, जो अपने घर आना चाहते हैं। वहीं पांच प्रतिशत के पास भोजन की दिक्कत है तो उतने ही छात्रों के पास पैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक 357 फोन राजस्थान, 103 दिल्ली, 60 उत्तर प्रदेश, 40 मध्यप्रदेश, 30 पंजाब और 25 पश्चिम बंगाल से आए हैं। संबंधित राज्यों के जिला प्रशासन से बात कर छात्रों को भोजन मुहैया कराया जा रहा है। वहीं जिनके पास पैसे की दिक्कत है, उन्हें एक-एक हजार सहायता राशि देने की कार्रवाई चल रही है। वहीं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि अब प्रखंड स्तर पर भी क्वारनटाइन कैंप बनाए जा रहे हैं, जहां पर बाहर से आ रहे लोगों को रखा जाएगा। प्रखंड स्तर पर के कैंप की निगरानी और बेहतर ढंग से हो सकेगी। 66 विदेशी गिरफ्तार किए गए एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने कहा कि वीजा की शर्तों का उल्लंघन करने के मामले में हाल के दिनों में अभी तक सात प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें पटना में तीन और वहीं 66 विदेशी लोगों को गिरफ्तार किया गया है।