घर की छत में सो रहे के तीन लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या
घर की छत में सो रहे के तीन लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या
दादा - दादी और पोती की निर्मम हत्या, तंत्र - मन्त्र भी हो सकता है हत्या की वजह
महिला का सर काटकर ले गए हथियारे ने पेड़ पर लटकाया सर
मंडला - जिले के मोहगांव थाना अंतर्गत ग्राम पातादेई में अज्ञात व्यक्ति ने घर की छत में सो रहे तीन लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि अपने घर की छत पर तीन लोग सो रहे थे। रात किसी धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी गई है। मृतकों में नर्मद सिंह पिता मान सिंह वरकड़े उम्र 62 वर्ष, सुकरती बाई पति नर्मद सिंह वरकड़े उम्र 57 और कुमारी महिमा पिता सुंदर लाल बरकड़े उम्र 12 वर्ष शामिल है। नीचे घर में अन्य परिजनों ने देखा कि तेज धूप निकल आई है लेकिन ऊपर से ये लोग अभी तक नीचे नहीं आए। जब घर के अन्य लोगों ने छत पर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। छत में तीनों के लहूलुहान शव पड़े हुए थे। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत खुद मौके पर पहुंच गए। फिल हाल हत्या की स्पष्ट वजह और घटना को अंजाम देने वाले हत्यारों को कोई सुराग नहीं लगा है। छत में जाने के लिए कोई पक्की सीढ़ी नहीं थी और लकड़ी की नसेनी का उपयोग कर घर के लोग छत कर जाया करते थे, इसके बावजूद हथियारों ने 3 लोगों की हत्या को अंजाम देकर फरार हो गए। मृतकों में नर्मद सिंह और सुकरती बाई पति - पत्नी है जबकि कुमारी महिमा इनकी पोती है। दादा अलग सो रहे थे और दादी - पोती कुछ दूर एक साथ सो रही थी। हत्यारे सुकरती बाई का सर काटकर अपने साथ ले गए थे।
पुलिस को घटना स्थल से करीब 7 - 8 सो मीटर दूर मृतकों के खेत में ही एक पेड़ में सुकरती बाई का सर लटकता मिला। पुलिस को शक है कि आदिवासी क्षेत्रों में इस तरह की घटना तंत्र - मन्त्र के लिए होती है। हो सकता है कि महिला का सर काटकर ले जाने और उसे पेड़ पर लटकाने के पीछे तंत्र - मन्त्र भी वजह हो सकती है। पुलिस पूरे मामले की पहलू से जाँच में जुटी हुई है और जल्द आरोपियों गिरफ्तार करने की बात कर रही है। अल सुबह सामने आई घटना की जानकारी सामने आते ही पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने खुद मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया था। दिन भर की मेहनत रंग लाई और पुलिस अधीक्षक ने देर शाम तक अपने ट्विटर अकाउंट से इस घटना के कल खुलासा होने के संकेत भी दे दिए। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूंछ तांछ की जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय निवास विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले और बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा भी मौके पर पहुंचकर पल - पल की जानकारी हासिल कर रहे थे।