स्वच्छ सर्वेक्षण: 2025 की तैयारियों में जुटा स्वायत्त शासन विभाग
जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग स्वच्छ सर्वेक्षण–2025 की तैयारियों के सम्बंध में जयपुर नगर निगम की सघन समीक्षा कर रहा है। इसी क्रम में शनिवार को निदेशालय में जयपुर नगर निगम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता शासन सचिव रवि जैन ने की।
बैठक में निदेशक (स्वच्छ भारत मिशन) प्रतीक जूईकर, नगर निगम जयपुर के आयुक्त गौरव सैनी, उपायुक्त (स्वास्थ्य) ओमप्रकाश थानवी, मुख्य अभियंता (निदेशालय) अरुण व्यास, निगम के समस्त जोनों के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एवं सहायक अभियंता उपस्थित रहे।
शासन सचिव ने स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों पर समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोनवार सघन मॉनिटरिंग पर जोर देते हुए सभी उपायुक्तों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के सभी वार्डों का निरीक्षण प्रतिदिन प्रातः 7:30 बजे एवं दोपहर 2:30 बजे अनिवार्य रूप से करें।
जैन ने बैठक के दौरान स्वच्छता की विज़िबल क्लीनलिनेस को और सुदृढ़ करने, प्रगति की नियमित मासिक समीक्षा करने तथा स्वच्छता गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों, व्यापारिक संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी से स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मॉनिटरिंग रिपोर्ट के आधार पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ मुख्य निरीक्षक एवं उप निरीक्षक को सम्मानित किया जाएगा। जैन ने कहा की जयपुर नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण–2025 में शीर्ष स्थान पर लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाए।
bhavtarini.com@gmail.com

