ऊर्जा मंत्री ने किया बीकानेर हाउस में तीजोत्सव मेले का भ्रमण कर राजस्थानी आर्टिजन की हौसला अफजाई की

ऊर्जा मंत्री ने किया बीकानेर हाउस में तीजोत्सव मेले का भ्रमण कर राजस्थानी आर्टिजन की हौसला अफजाई की

जयपुर। नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में चल रहे सात दिवसीय तीजोत्सव मेले में रूडा द्वारा लगाए गए राजस्थानी आर्टिजंस के स्टॉल्स का  ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भ्रमण कर राजस्थानी हैंडीक्राफ्ट्स और परिधानों के लिए  आर्टिजन की हौसला अफजाई की। उन्होंने  कहा कि आपकी मेहनत और लगन से राजस्थानी कला और संस्कृति को देश की  राजधानी में जन-जन तक पहुंचने का सहयोग मिल रहा है, यह बेहद सराहनीय है।

ऊर्जा मंत्री  ने कहा कि इस मेले में आकर मिनी राजस्थान की झलक देखने को मिल रही है, जहां एक ही परिसर में राजस्थान की सभी प्रसिद्ध वस्तुओं को देखा और खरीदा जा सकता है। नागर में कहा कि राज्य सरकार राजस्थानी कला और संस्कृति को देश-विदेश में फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है, इसके लिए ऐसे मेलों का आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट