मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मानित शिक्षकों को दी बधाई
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा नई दिल्ली में 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026' से सम्मानित प्रदेश के शिक्षकों को बधाई दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को प्रदत्त यह सम्मान प्रदेश की भी उपलब्धि है और समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के उत्कृष्ट और समर्पित कार्य को मिला यह सम्मान न केवल शिक्षकों की प्रतिभा और परिश्रम का सम्मान है, बल्कि प्रदेश की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा और शिक्षकों की प्रतिबद्धता का भी परिचायक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी सम्मानित शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की है।
bhavtarini.com@gmail.com 
