मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. विजयरूपाणी को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. विजयरूपाणी को श्रद्धांजलि अर्पित की

शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को गांधीनगर में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. विजय रूपाणी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने रूपाणी के देहावसान पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पार्षद, मेयर से लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में समर्पित होकर काम किया, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान देने की प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

प्रार्थना सभा में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल व गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार