4 दिन में दो बार जिले के प्रवास पर रहेंगे सीएम शिवराज
खंडवा
सीएम शिवराजसिंह चौहान चार दिन में दो बार जिले के प्रवास पर रहेंगे। ओंकारेश्वर आने के साथ ही उनका खंडवा का भी दौरा भी लगभग तय हो गया है। हालांकि, अधिकृत कार्यक्रम जारी होना है। लेकिन, तैयारियां शुरू कर दी गई है।
शिवराज सिंह चौहान 20 मार्च यानी शनिवार को ओंकारेश्वर आकर नंदकुमारसिंह चौहान की अस्थि कलश यात्रा में शामिल होंगे, जबकि 23 मार्च को खंडवा आना भी संभावित हैं। पुलिस लाइन ग्राउंड पर सभा को संबोधित करेंगे। पुलिस लाइन ग्राउंड पर डोम लगने लगा है। शुक्रवार शाम को कलेक्टर अनय द्विवेदी और एसपी विवेक सिंह, जिला पंचायत सीईओ नंदा भलावे कुशरे, एसडीएम ममता खेड़े सहित अन्य ने पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचकर जायजा लिया। कलेक्टर अनय द्विवेदी ने कहा कि- सीएम के कार्यक्रमों की व्यवस्था में जुटे हैं।
आज ओंकारेश्वर आएंगे सीएम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर 20 मार्च को जिले के ओंकारेश्वर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री चौहान अपरान्ह 3.15 बजे स्टेट हेंगर भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 4 बजे ओंकारेश्वर के ग्राम कोठी स्थित हेलीपेड पर पहुंचेगे। इसके बाद नागर घाट पर आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपराह्न 5 बजे ओंकारेश्वर से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे तथा अपराह्न 5.45 बजे भोपाल पहुंचेंगे।
bhavtarini.com@gmail.com 
