गणेश चतुर्थी पर्व: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोती डूंगरी मंदिर में किए दर्शन
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर स्थित मोती डूंगरी मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी के पर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि विघ्नहर्ता-मंगलकर्ता भगवान गणेश जी की कृपा से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और सुख समृद्धि आए।
bhavtarini.com@gmail.com
