सेंसेक्स 362 अंक लुढ़का, निफ्टी में 115 अंकों की गिरावट
मुंबई
बैकिंग कंपनियों के शेयरों के निराशाजनक प्रदर्शन से एक बार फिर शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई के 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 361.92 अंक (0.94%) फिसलकर 38,305.41 पर बंद हुआ। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 114.55 अंकों (1.00%) की गिरावट के साथ 11,359.90 पर बंद हुआ।
दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 38,923.78 का ऊपरी स्तर तथा 37,929.89 का निचला स्तर छुआ, जबकि निफ्टी ने 11,554.20 का उच्च स्तर और 11,247.90 का निम्न स्तर छुआ। बीएसई पर महज सात कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। एनएसई पर 11 कंपनियों के शेयरों में लिवाली तथा 39 कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई।
शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था लेकिन बैंकिंग शेयरों में जबर्दस्त बिकवाली के कारण दोपहर 2 बजे के बाद बाजार धड़ाम हो गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स करीब 2 पर्सेंट नीचे आ गया। दोपहर 2 बजकर 14 मिनट पर सेंसेक्स ने 38,000 का स्तर तोड़ दिया और 900 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 37, 990 पॉइंट्स पर पहुंच गया। बैंकिंग और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।
bhavtarini.com@gmail.com 