सहेली का घर उजाड़ने की कोशिश की तो पहले मारा-पीटा फिर सिर मुंडवा कर घुमाया

अररिया
बिहार के अररिया जिले से शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां दो सहेलियों के आपसी विवाद में भीड़ ने एक युवती का सिर मुंडवा दिया. घटना के बाद पीड़िता ने महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ निर्वस्त्र कर घुमाने, मारपीट करने और सिर मुंडवाने का रिपोर्ट में दर्ज करवाया था, लेकिन बाद में पीड़िता ने निर्वस्त्र घुमाने की शिकायत वापस ले ली है.

दरअसल कहानी दो सहेलियों की है जिसमें जब एक सहेली ने अपनी दूसरी सहेली के हंसते घर में आग लगानी चाहा और उसकी गृहस्थी को तबाह करना चाहा. इसका पता जब ग्रामीणों को चला तो उन लोगों ने न सिर्फ उस लड़की के साथ मारपीट की बल्कि उसके बाल भी काट दिए. घटना 31 अगस्त की बताई जा रही है जो कि जोकीहाट थाना क्षेत्र की है.

दो वर्ष पूर्व रफत और बिन्नी सहेली हुआ करती थी. रफत खुद सामाजिक स्तर पर अपनी प्रतिष्ठा डूबा चुकी थी तो उसे अपनी सहेली का हंसता घर बर्दाश्त नहीं हो रहा था. उसने अपने सहेली बिन्नी के पति को बताया कि तुम्हारी पत्नी का अफेयर चल रहा है साथ और भी कई बातें बताई. इसकी पुष्टि के लिए बिन्नी के ससुराल पक्ष के लोगों ने आकर रफत से पूछा तो उसने कहा कि मेरी सहेली बिन्नी का अफेयर चल रहा था और उसने एक दफा जहर भी खाया था.

जब यह बात बिन्नी के परिजनों को चली तो सामाजिक स्तर पर पंचायती हुई और रफत को कुर्सी से बांधकर न सिर्फ उसके बाल काट दिए बल्कि मारपीट भी की गयी. 31 अगस्त को पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन दिया लेकिन मामला जब मीडिया में उछला तब जाकर 5 आरोपियों पर 3 सितम्बर को केस दर्ज हुआ.

पीड़िता ने आवेदन में पहले निर्वस्त्र करने की बात लिखी थी लेकिन कैमरे पर पीड़िता ने बताया कि निर्वस्त्र करने जैसी बात बिल्कुल गलत है, हां मेरे साथ ग्रामीणों ने मारपीट की और मेरे सर मुंडवा दिया था. इस मामले में एसपी धूरत सायली सांवलाराम ने कहा कि जो अपराध है उसकी सजा जरुर मिलेगी. उन्होंने कहा कि लड़की के साथ मारपीट की बात गलत है साथ ही बाल मुंडवाया नहीं बल्कि काटा गया है.

इससे पहले बिहार के ही भोजपुर के बिहिया में इसी तरह का मामला सामने आया था जहां हत्या के शक में भीड़ ने एक महिला को निर्वस्त्र कर पीटा था और उसे नंगा कर बाजार में घुमाया था.