यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को फेसबुक पर धमकी देने वाला सिपाही नालंदा से गिरफ्तार
बिहारशरीफ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने का आरोपित सिपाही बिहार के नालंदा जिले में पकड़ा गया है। उसने फेसबुक पर योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी दी थी। यूपी पुलिस ने रविवार को उसे दीपनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान यूपी के गाजीपुर जिला स्थित दिलदार नगर थाना क्षेत्र के रकसदा गांव निवासी तनवीर खान के रूप में की गयी। वह राजगीर में तैनात है।
आरोपित ने 24 अप्रैल को फेसबुक पर पोस्ट कर गोली मारने की धमकी दी थी। उसके खिलाफ दिलदार नगर थाना क्षेत्र के धनंजय सूर्यवंशी व विशाल पांडेय ने एफआईआर करायी थी।
यूपी पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि धमकी देने वाला नालंदा जिले में सिपाही के पद पर तैनात है। उसके बाद यूपी पुलिस नालंदा पहुंची और उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी। दीपनगर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ यूपी में मुकदमा दर्ज है। दिलदारनगर की पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी।
bhavtarini.com@gmail.com 
